फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC : एसएससी ने जारी किया एमटीएस और हवलदार भर्ती का परिणाम, 1786 सफल

Wed, 20 Dec 2023 12:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सात नवंबर को हवलदार का शारीरिक परीक्षण 22 से 29 नवंबर तक हुआ था। इसमें 3179 अभ्यर्थी शामिल हुए और इसमें 3041 सफल हुए थे। चयनितों में 1392 अभ्यर्थियों को एमटीएस पद के लिए चयनित किया गया है।
विज्ञापन
एसएससी एमटीएस हवलदार भर्ती 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी चयन आयोग ने मल्टी टास्किंग स्टाफ और हवलदार भर्ती परीक्षा 2023 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। इसमें 1786 अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन हुआ है। एमटीएस और हवलदार के रिक्त पदों के सापेक्ष देशभर से 25,47,333 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इसकी ऑनलाइन परीक्षा एक से 14 सितंबर तक कराई गई थी।

विज्ञापन



सात नवंबर को हवलदार का शारीरिक परीक्षण 22 से 29 नवंबर तक हुआ था। इसमें 3179 अभ्यर्थी शामिल हुए और इसमें 3041 सफल हुए थे। चयनितों में 1392 अभ्यर्थियों को एमटीएस पद के लिए चयनित किया गया है। वहीं हवलदार पद के लिए 394 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। आयोग की तरफ से 57 अभ्यर्थियों का परिणाम रोका गया है और 25 अभ्यर्थियों को डिबार कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें