कंप्यूटर आधारित परीक्षा दिसंबर में प्रस्तावित है। 7547 पदों में अनारक्षित वर्ग के 4555, एससी के 1301, ईडब्लूएस के 810, ओबीसी के 429 और एसटी वर्ग के 452 पद शामिल हैं। भर्ती के लिए 18 से 25 वर्ष आयुवर्ग वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के एग्जीक्यूटिव पुरुष और महिला भर्ती-2023 के लिए शुक्रवार से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए। एसएससी ने 7547 पदों के लिए 30 सितंबर की रात 11 बजे तक आवेदन और फीस जमा करने का मौका दिया है। आवेदन पत्रों में त्रुटि संशोधन के लिए तीन अक्टूबर से चार अक्टूबर की रात 11 बजे तक पोर्टल खुला रहेगा।
विज्ञापन
कंप्यूटर आधारित परीक्षा दिसंबर में प्रस्तावित है। 7547 पदों में अनारक्षित वर्ग के 4555, एससी के 1301, ईडब्लूएस के 810, ओबीसी के 429 और एसटी वर्ग के 452 पद शामिल हैं। भर्ती के लिए 18 से 25 वर्ष आयुवर्ग वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा में एक-एक अंक के 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। गलत जवाब देने पर एक चौथाई अंक कटेगा।