फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC : एसएससी 2024 का भर्ती कैलेंडर जारी, 12 भर्ती करेगा कर्मचारी चयन आयोग

Thu, 09 Nov 2023 01:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट/ अपर डिविजन असिस्टेंट विभागीय परीक्षा 2023-24 के लिए 19 जनवरी से आठ फरवरी तक आवेदन होंगे। तीनों परीक्षाओं का कंप्यूटर आधारित पेपर वन अप्रैल और मई में होगा।
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी चयन आयोग ने 2024 में होने वाली भर्तियों का कैंलेंडर बुधवार को जारी कर दिया। वेबसाइट पर जारी भर्ती कैलेंडर के मुताबिक आयोग ग्रेड सी स्टेनोग्राफर विभागीय परीक्षा 2023-24 के लिए पांच से 25 जनवरी तक आवेदन लेगा। जबकि जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट/लोवर डिवीजन क्लर्क विभागीय परीक्षा 2023-24 के लिए 12 जनवरी से एक फरवरी तक आवेदन किए जा सकेंगे।

विज्ञापन


जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट/ अपर डिविजन असिस्टेंट विभागीय परीक्षा 2023-24 के लिए 19 जनवरी से आठ फरवरी तक आवेदन होंगे। तीनों परीक्षाओं का कंप्यूटर आधारित पेपर वन अप्रैल और मई में होगा।

एसएससी की ओर से जारी कैंलेंडर के अनुसार सेलेक्शन पोस्ट फेज 12,2024 के लिए आवेदन एक से 28 फरवरी तक होगा और परीक्षा अप्रैल-मई में होगी। इसी प्रकार दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में एसआई पदों पर भर्ती 2024 के लिए 15 फरवरी से 14 मार्च तक आवेदन किए जा सकेंगे। इसकी परीक्षा मई-जून में होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2024 के लिए 29 फरवरी से 29 मार्च तक आवेदन और मई-जून में परीक्षा होगी। सीएचएसएल 2024 के लिए दो अप्रैल से एक मई तक आवेदन और जून-जुलाई में परीक्षा होगी।

एमटीएस एवं हवलदार 2024 परीक्षा के लिए सात मई से छह जून के बीच आवेदन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी और परीक्षा जुलाई-अगस्त में होगी। स्टेनोग्राफर ग्रेड सी तथा डी परीक्षा 2024 के लिए 16 जुलाई से 14 अगस्त तक आवेदन लिए जाएंगे। इसकी परीक्षा अक्तूबर -नवंबर को होगी।

जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर तथा सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 जुलाई से 21 अगस्त तक पूरी की जाएगी। इसकी परीक्षा अक्तूबर -नवंबर में होगी। सीएपीएफ तथा असम राइफल्स में कांस्टेबल जीडी व राइफलमैन जीडी भर्ती 2024 के लिए 27 अगस्त से 27 सितंबर तक आवेदन लिए जाएंगे। इसके लिए परीक्षा दिसंबर -जनवरी 2025 में होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें