फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC News : राहुल सचान का कार्यकाल पूरा, पारिजात को क्षेत्रीय निदेशक का प्रभार

Wed, 02 Oct 2024 01:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

आईटीएस अधिकारी राहुल सचान ने क्षेत्रीय निदेशक का कार्यभार 2016 में संभाला था। उस समय एमटीएस- 2016 की परीक्षा हो रही थी। उसी समय से ओएमआर आधारित व्यवस्था में बदलाव करते हुए ऑनलाइन परीक्षा शुरू कराई गई थी। परीक्षा ऑनलाइन होने के बाद से पेपर लीक होने का विवाद खत्म हो गया था।
विज्ञापन
एसएससी के क्षेत्रीय निदेशक को विदाई दी गई। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय राहुल सचान का कार्यकाल पूरा हो गया है। आठ वर्ष के कार्यकाल के बाद मंगलवार को उन्होंने पदभार छोड़ दिया है। अब वह अपने मूल विभाग दूरसंचार में उप महानिदेशक के पद पर नई दिल्ली में कार्यभार ग्रहण करेंगे। यहां का अतिरिक्त प्रभार मध्य प्रदेश (एमपीआर) के क्षेत्रीय निदेशक पारिजात दीवान को दिया गया है।

विज्ञापन

आईटीएस अधिकारी राहुल सचान ने क्षेत्रीय निदेशक का कार्यभार 2016 में संभाला था। उस समय एमटीएस- 2016 की परीक्षा हो रही थी। उसी समय से ओएमआर आधारित व्यवस्था में बदलाव करते हुए ऑनलाइन परीक्षा शुरू कराई गई थी। परीक्षा ऑनलाइन होने के बाद से पेपर लीक होने का विवाद खत्म हो गया था।

यह महज संयोग ही है कि अब उन्होंने कार्यभार छोड़ा तो एमटीएस- 2024 की परीक्षा हो रही है। उन्होंने बताया कि अपने आठ वर्ष के कार्यकाल में 100 से अधिक परीक्षाएं कराई। उन परीक्षाओं में छह करोड़ से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए। इस अवधि के दौरान करीब एक लाख अभ्यर्थियों का चयन किया। भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए तकनीक का उपयोग किया। हाल ही में एआई की मदद से 400 साल्वर भी पकड़े हैं। शाम को कार्यालय में उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें