फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएससी : दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी और अंक जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (कार्यकारी) पुरुष व महिला परीक्षा-2025 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) की अंतिम उत्तर कुंजी, प्रश्न पत्र सह प्रतिक्रिया पत्रक (रिस्पॉन्स शीट) और अभ्यर्थियों के अंक जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

आयोग के अनुसार, अभ्यर्थी 21 जुलाई तक अपने रोल नंबर और पासवर्ड के माध्यम से लॉगइन कर अंतिम उत्तर कुंजी, प्रश्न पत्र और प्रतिक्रिया पत्रक देख व डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल सभी योग्य और अयोग्य अभ्यर्थियों के अंक भी उपलब्ध करा दिए हैं।
एसएससी ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे अंतिम तिथि से पहले अपने प्रश्न पत्र, अंतिम उत्तर कुंजी, प्रतिक्रिया पत्रक और स्कोरकार्ड का प्रिंटआउट या डाउनलोड सुरक्षित कर लें। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद यह सुविधा उपलब्ध नहीं रहेगी। डाउनलोड प्रश्न पत्र केवल अभ्यर्थी के व्यक्तिगत उपयोग और आत्म-विश्लेषण के लिए होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें