फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचएसएल-2019 टियर-1 परीक्षा 12 से 21 अक्तूबर तक

Mon, 12 Oct 2020 01:22 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन
प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) अपनी ठप पड़ी भर्ती परीक्षाओं की शुरुआत 12 अक्तूबर से करने जा रहा है। कोरोना संक्रमण शुरू होने पर आयोग ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल)-2019 परीक्षा 17 से 19 मार्च के बीच कराने के बाद स्थगित कर दी थी। अब सीएचएसएल की बची ऑनलाइन परीक्षा 12 से 21 अक्तूबर के बीच होने जा रही है।
विज्ञापन


मार्च में तीन दिन हुई सीएचएसएल परीक्षा में पंजीकृत 11 लाख 6041 परीक्षार्थियों में से 2 लाख 83 हजार 238 ही परीक्षा में शामिल हुए थे। सीएचएसएल 2019 परीक्षा का दोबारा कार्यक्रम घोषित किए जाते समय आयोग ने कोविड-19 संक्रमण को ध्यान में रखकर परीक्षार्थियों को अपनी सुविधा के अनुसार परीक्षा केंद्र चुने जाने का विकल्प दिया था। विकल्प मिलने के बाद मध्य क्षेत्र के 3164 अभ्यर्थियों ने दूसरे रीजन के केंद्र का चुनाव किया, जबकि दूसरे रीजन के 9800 परीक्षार्थियों ने मध्य क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले परीक्षा केंद्र चुने। अब परीक्षा में कुल 8 लाख 29 हजार 439 परीक्षार्थी 12 से 21 अक्तूबर के बीच परीक्षा में शामिल होंगे।

एसएससी मध्य क्षेत्र के निदेशक राहुल सचान ने बताया कि 12 से 21 अक्तूबर के बीच परीक्षा उत्तर प्रदेश-बिहार के 124 केंद्रों पर होगी। परीक्षा तीन पाली में 10 से 11 बजे और दूसरी पाली में एक से दो बजे व तीसरी पाली में चार से पांच बजे के बीच होगी। परीक्षा केंद्र पर कोविड-19 के मानक के अनुसार आधे घंटे पहले प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा के लिए उत्तर प्रदेश में आगरा, अलीगढ़, बरेली, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मेरठ मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, प्रयागराज, वाराणसी तथा बिहार में पटना, पुरनिया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, भागलपुर औरंगाबाद, आरा को परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें