25 हजार पदों के लिए हो चुकी है परीक्षा
परीक्षा तिथि विज्ञापन जारी होने के साथ या बाद में घोषित की जा सकती है। इससे पहले एसएससी जीडी परीक्षा में 2021 में जारी विज्ञापन में 25 हजार पदों, 2018 में लगभग 50 हजार पदों पर विज्ञापन जारी हुआ था। जीडी भर्ती परीक्षा 2022 में आवेदन के करने इच्छुक अभ्यर्थी अभी से तैयारी में जुट जाएं और जरूरी दस्तावेज एकत्र कर लें।
एसएससी जीडी भर्ती परीक्षा 2021 में 25 हजार पदों के लिए 16 नवंबर से 15 दिसंबर 2021 तक विभिन्न शहरों में परीक्षा हो चुकी है। अभ्यर्थियों को परिणाम का इंतजार है। लिखित परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी।