ट्रांसलेटर की परीक्षा में 3224 अभ्यर्थी सफल
जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर, सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर पेपर-1 परीक्षा का परिणाम जारी
प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर एवं सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर, 2022 पेपर-1 की परीक्षा का परिणाम बृहस्पतिवार को जारी कर दिया। पेपर-2 की परीक्षा में शामिल होने के लिए 3224 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।
सफल अभ्यर्थियों में एससी वर्ग के 777, एसटी वर्ग के 240, ओबीसी वर्ग के 1208, ईडब्ल्यूएस के 435, अनारक्षित वर्ग के 450, ओएच के 78, एचएच के 15, वीएच के 14 एवं अन्य पीडब्ल्यूडी के सात अभ्यर्थी शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए एक अक्तूबर 2022 को यूपी और बिहार के नौ शहरों टियर-1 परीक्षा कराई गई थी। परीक्षा में 56 फीसदी अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
एसएससी ने बृहस्पतिवार को परिणाम के साथ कटऑफ भी जारी कर दिया। पेपर-2 की परीक्षा दिसंबर में संभावित है। इसके लिए अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र एसएससी की क्षेत्रीय वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। परीक्षा की अंतिम उत्तरकुंजी 16 नवंबर को जारी कर दी जाएगी, जो उसे 30 नवंबर तक एसएससी की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। ब्यूरो