SS Khanna Student council Election
- फोटो : CITY DESK
एसएस खन्ना गर्ल्स कॉलेज में छात्रा परिषद का चुनाव
प्रयागराज। एसएस खन्ना गर्ल्स कॉलेज में बुधवार को छात्रा परिषद के लिए दो चरणों में हुए मतदान में पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। पहले चरण में छात्राओं ने मतदान के जरिए कला, विज्ञान, वाणिज्य एवं विधि संकाय के स्नातक एवं परास्नातक स्तर पर दो-दो छात्रा प्रतिनिधियों का चुनाव किया गया।
दूसरे चरण में चयनित प्रतिनिधियों ने पदाधिकारियों के लिए हुए मतदान में मोनिषा मिश्रा को अध्यक्ष, नमरा उस्मानी को उपाध्यक्ष, मिनजा फात्मा सचिव, जेबा हाशमी संयुक्त सचिव और सेजल याज्ञनिक को सांस्कृतिक सचिव चुना। चुनाव परिणाम की घोषणा चीफ प्रॉक्टर डॉ. मंजरी शुक्ला ने किया। प्राचार्या प्रो. लालिमा सिंह ने चुनाव प्रक्रिया का शुभारंभ कर छात्राओं से आगे बढ़कर इसमें भाग लेने को कहा। चुनाव के बाद चुनीं गई पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। चुनाव प्रक्रिया में सहयोग करने वालों में डॉ. अल्पना अग्रवाल, डॉ. रीता चौहान, डॉ. प्रीति सिंह, डॉ. आशा उपाध्याय, गुजन शर्मा, डॉ. नीरजा सचदेव शामिल रहीं।