फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआरएन जल्द होगा विशेषज्ञ अस्पतालों में शामिल

Sun, 15 Apr 2018 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
सरकार की योजना सफल हुई तो गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों को इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। मोतीलाल नेहरू मेडिकल का स्वरूपरानी अस्पताल (एसआरएन) सुपरस्पेशिलिटी हॉस्पिटल में शामिल होने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ गया है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और प्रभारी मंत्री आशुतोष टंडन ने अस्पताल में 76.28 करोड़ रुपये की जीर्णोद्धार योजनाओं की शुरुआत की। ये सभी काम कुंभ से पहले हो जाने हैं।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कालेज में चिकित्सीय सुविधाओं को इस तरह से बढ़ाया जाए कि यहां के लोगों को इलाज के लिए बाहर न जाना पड़े। प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रदेश के 13 में से आठ मेडिकल कालेजों पर अधिक लोड है। इनमें इलाहाबाद मेडिकल कालेज भी शामिल है। इनमें चिकित्सीय सुविधाएं बेहतर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने अफसरों को जल्द से जल्द ट्रामा सेंटर चालू करने का निर्देश दिया। आशुतोष टंडन ने बताया कि ई-हॉस्पिटल की प्रक्रिया भी तेजी से आगे बढ़ रही है। इसके बाद अस्पताल के अलावा मरीजों की रिपोर्ट तथा अन्य विवरण ऑनलाइन हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि मेडिकल कालेज में अमृत फार्मेंसी की शुरुआत होगी। इसमें मरीजों को सस्ते दर पर दवाएं मिलेंगी। उन्होंने अफसरों और डॉक्टरों को कुंभ के मद्देनजर तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया।


पोस्टपार्टम हाउस एसआरएन से बाहर जाएगा। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को इसे अन्यत्र स्थापित करने के लिए मेडिकल कालेज तथा जिला प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश  दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन योजनाओं की हुई शुरुआत
0 3.92 करोड़ से आकस्मिक सर्जरी, आर्थोपेडिक्स वार्ड का जीर्णोद्धार एवं वातानुकूलित कार्य
0 1.76 करोड़ से वार्ड तीन, 17 और 18 का जीर्णोद्धार
0 1.52 करोड़ से आकस्मिक भवन के बाहरी सतह की पेंटिंग
0 1.83 करोड़ रुपये से 28 प्राइवेट वार्ड का जीर्णोद्धार
0 2.56 करेड़ से 10 जनरल वार्ड में शौचालय, बाथरूम का जीणोद्धार
0 1.90 करोड़ से वार्ड चार, नौ एवं 10 का जीर्णोद्धार
0 एक करोड़ से लाल बत्ती एवं एचईएमओ ब्लाक का जीर्णोद्धार
0 3.62 करोड़ से 400 केवी जनरेटर की स्थापना
0 2.43 करोड़ अस्पताल परिसर में सीसी रोड का निर्माण
0 2.07 करोड़ से रेडियोलाजी एवं एक्सरे विभाग का जीर्णोद्धार
0 2.70 करोड़ से रिसेप्शन हाल का निर्माण
0 95 लाख में पेंइंग वार्ड नंबर सात में सुविधाओं का विस्तार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें