छात्राओं के बाथरूम में स्पाई कैमरा लगाने के मामले में सोमवार को डीवीआर, हार्ड डिस्क समेत अन्य सामान जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिए गए। यह सभी सामान आरोपी आशीष खरे के घर में स्थित कंप्यूटर लैब से बरामद किए गए थे। जांच में पता चलेगा कि स्पाई कैमरे से कौन-कौन से वीडियो बनाए गए थे।
पुलिस ने एक दिन पहले आशीष खरे और बाथरूम में कैमरा फिट करने वाले टेक्नीशियन को जेल भेजा था। आशीष को जमानत की शर्तों के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया था। जबकि फैय्याज को आपराधिक साजिश में शामिल होने का आरोप है।
पुलिस की अब तक कि जांच पड़ताल में यह बात सामने आई है कि कैमरा चार महीने पहले फिट किया गया था। दो जून को मामला सामने आने के बाद पुलिस अफसरों ने मौके से डीवीआर, हार्डडिस्क व अन्य सामान बरामद किया था। सोमवार को इन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया।