फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sports Day : खेल दिवस पर विजेता खिलाड़ियों को किया गया पुरस्कृत, रुद्रांश और आदित्य को मिला गोल्ड मेडल

Thu, 29 Aug 2024 05:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

टीम चैंपियनशिप के जूनियर अंडर-15 वर्ग के सभी प्रतियोगिताओं (एक्यूरेसी, टाइब्रेकर एवं टीम चैंपियनशिप ) के विजेताओं को विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल के ऑडिटोरियम में मुख्य अतिथि ओलिंपियन एवं अर्जुन अवॉर्डी अभिन्न श्याम गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी श्याम बाबू गुप्ता ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
खेल दिवस पर विजेता खिलाड़ियों को ओलंपियन अभिन्नन श्याम गुप्ता ने पुरस्कृत किया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नॉर्दन फुटबॉल अकादमी के तत्वावधान में राष्ट्रीय खेल दिवस मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। टीम चैंपियनशिप के जूनियर अंडर-15 वर्ग के सभी प्रतियोगिताओं (एक्यूरेसी, टाइब्रेकर एवं टीम चैंपियनशिप ) के विजेताओं को विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल के ऑडिटोरियम में मुख्य अतिथि ओलिंपियन एवं अर्जुन अवॉर्डी अभिन्न श्याम गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी श्याम बाबू गुप्ता ने पुरस्कृत किया।

विज्ञापन


अंडर-15 वर्ग में टाइब्रेकर प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक रुद्रांश जायसवाल एवं आदित्य सिंह की जोड़ी रही, जबकि रजत पदक - अंश एवं निशांत को प्राप्त हुआ वहीं कांस्य पदक में - आदित्य-अनंत एवं सक्षम-शिवांश को मिला। अंडर-15  टीम चैंपियनशिप में प्रथम स्थान युथ फुटबॉल अकादमी, दूसरा स्थान आल स्टार एफसी, तीसरा स्थान विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल का रहा I एक्यूरेसी प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान स्वर्ण पदक- रुद्रांश जायसवाल एवं आदित्य सिंह की जोड़ी रही, जबकि रजत पदक - वीर पाल एवं अक्षत को प्राप्त हुआ। कांस्य पदक - अर्पित एवं उज्जवल को मिला।
  
इसके अलावा मुख्य अतिथि ने फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पेफी) द्वारा वर्दमान पश्चिम बंगाल में खेली गई अंडर-17 राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश उपविजेता टीम के खिलाड़ियों एवं सुब्रोतो कप अंडर-15  राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर लौटे विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया।फुटबॉल प्रशिक्षक इंद्रनील घोष ने मुख्य अतिथि का स्वागत एवं कार्यक्रम का संचालन किया, जबकि अंकित वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें