ग्रुप सी एवं ग्रुप डी के कुल 22 पदों पर होगी नियुक्ति
प्रयागराज। खेल कोटे के तहत रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी) इलाहाबाद की ओर से इसी माह नियुक्ति के लिए आवेदन निकाला जाएगा। आरआरसी की ओर से इसके नोटिफिकेशन की तैयारी शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही 22 पदों के लिए आरआरसी आवेदन लेगा।
आरआरसी की ओर से समय-समय पर स्काउट और गाइड, कल्चरल और खेल कोटे के तहत नियुक्ति के लिए आवेदन निकाला जाता है। इस वर्ष जुलाई माह में आरआरसी ने स्काउट-गाइड के तहत छह पदों के लिए आवेदन निकाला था। अब इसी क्रम में खेल कोटे के तहत आवेदन निकलने की प्रक्रिया की जा रही है। आवेदन ऑनलाइन ही लिए जाएंगे। आरआरबी चेयरमैन विवेक प्रकाश के मुताबिक खेल कोटे के तहत कुल 22 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया होगी। इसमें ग्रुप सी और ग्रुप डी दोनों ही श्रेणी के पद रहेंगे। ग्रुप सी का ग्रेड पे 1900 एवं ग्रुप डी का ग्रेड पे 1800 रहेगा।