फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई कामर्स कंपनियों के विरोध में हुआ जनसंपर्क अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। ई कामर्स कंपनियों के विरोध में बुधवार को कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की ओर से बुधवार को जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान कैट पदाधिकारियों ने चौक, मुट्ठीगंज, सिविल लाइंस में व्यापारियों से संपर्क कर ई कामर्स कंपनियों की कार्य प्रणाली के बारे में बताया। व्यापारियों को बताया गया कि कुछ ई कामर्स कंपनी और विदेशी ब्रांड मिलकर देश के खुदरा व्यापार ही नहीं, छोटे उद्योगों को तबाह करने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

जागरूकता अभियान के दौरान व्यापारियों को बताया गया कि ई कामर्स कंपनियों की नजर देश के 45 लाख करोड़ के खुदरा बाजार पर है। इस पर किसी भी प्रकार से यह कंपनियों कब्जा जमा लेना चाहती है। इनका उद्देश्य बाजार से प्रतिस्पर्धा समाप्त कर अपने मूल्य पर विदेशी सामान को बेचना है। कहा कि घरों में महिलाओं और बच्चों को समझाया जाए कि सस्ते के प्रभाव में आकर वह कंपनियों और कारपोरेट रिटेल स्टोर से खरीद न करें। क्योंकि अगर देश के सात करोड़ व्यापारी सामान बेचते हैं तो वह और उसका परिवार ही नहीं, बल्कि उससे जुड़े 40 करोड़ कर्मचारी भी उपभोक्ता है जो इन्हीं खुदरा व्यापारियों से सामान खरीदते हैं। जागरूकता अभियान में कैट प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गोयल, विभू अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, अजय अग्रवाल, धनंजय सिंह, सौरभ गुप्ता आदि मौजूदरहे7
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें