घटना में इनोवा कार में सवार चारों लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें सीएचसी ले गई। जहां हालत गंभीर देख उन्हें एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां पहुंचने पर श्याम व सौरभ को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने फोन से परिजनों से संपर्क किया तो पता चला कि सभी अस्थि विसर्जन के लिए आए थे।
खबर लिखे जाने तक संजय व हरेंद्र की हालत गंभीर बनी हुई थी। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि सूचना पर परिजन शहर आने के लिए चल दिए हैं। जो तहरीर मिलेगी, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।