फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Accident : अयोध्या से दर्शन करके घर जा रहे परिजनों की कार ट्रक में घुसी, एक मासूम की मौत, सात घायल

Fri, 08 Nov 2024 03:31 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मऊआइमा (प्रयागराज)

सार

अयोध्या से दर्शन करके लौटते समय तेज रफ्तार कार सड़क के किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। हादसे में एक दस वर्षीय बालक की मौत हो गई, जबकि परिवार के सात सदस्य घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा। 
विज्ञापन
शिवांश गुप्ता। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विज्ञापन






आयोध्या से दर्शन कर कार से घर जा रहे परिजनों की कार ट्रक में घुस जाने से एक ही परिवार के सात लोग जख्मी हो गए। जबकि उपचार के लिए ले जा रहे एक बालक की मौत हो गई। दंपती की हालत नाज़ुक बनी हुई है। घटना शुक्रवार को तड़के हुई। 

मध्यप्रदेश के रीवां गल्ला मंडी गोविंद गढ निवासी शैलेंद्र कुमार गुप्ता अपने परिजनों और रिश्तेदारों को दो कार से लेकर अयोध्या दर्शन करने गए थे। वापसी के समय भोर में लगभग तीन बजे कार मऊआइमा इलाके के जोगापुर गल्ला आढत के पास आढ तिरछा खडी ट्रकों में कार पीछे से घुस गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को निकाला।

विज्ञापन

हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। - फोटो : संवाद।
दंपती की हालत बनी है नाजुक

मौका पाकर ट्रक चालक भाग निकला। क्षतिग्रस्त कार में बैठे शिवांशु गुप्ता उर्फ छोटा गेलू (10) पुत्र फूलचंद्र की हालत नाजुक हो गई। पलक गुप्ता (18) पुत्री अरविंद, सेजल (23) पुत्री फूलचंद्र, कमलेशा देवी (40) पत्नी शैलेंद्र कुमार, शैलेंद्र कुमार (45), तनु (13) ,पीहू (19) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊआइमा लाया गया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर सभी को शहर भेज दिया।

शिवांशू उर्फ छोटा गोलू (10) पुत्र फूलचंद्र की उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में ही सांसें थम गईं। कमलेशा देवी (40) और उनके पति शैलेंद्र कुमार गुप्ता की हालत नाज़ुक बनी हुई है। परिवार के मनीष गुप्ता ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस शहर जा कर शिवांशु के शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जोगापुर गल्ला आढत सड़क पर रहता है जाम 

मऊआइमा के जोगापुर फोरलेन पर गल्ला आढत सड़क पर लगती जहां आए दिन कोई न कोई घटना होती रहती है। बताया गया है कि इसके पूर्व कई हादसा फोरलेन पर इन गल्ला आढत व्यापारियों के कारण हो चुकी है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें