फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh : महाकुंभ मेले में लगेंगे डेढ़ लाख टॉयलेट और यूरिनल, स्वच्छता के लिए लगेगा जेट स्प्रे सिस्टम

Fri, 08 Nov 2024 02:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

विशेष कार्याधिकारी कुंभ मेला आकांक्षा राणा के अनुसार, जेट स्प्रे क्लीनिंग सिस्टम की भी स्थापना की जा रही है। सेप्टिक टैंक और सोक पिट के साथ ही अन्य विकल्प भी मौजूद रहेंगे। सभी टॉयलेट में साफ-सफाई और सुरक्षा की निगरानी भी की जाएगी। इसके लिए क्यूआर कोड का इस्तेमाल होगा।
विज्ञापन
कुंभ मेला, प्रयागराज। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ में 1.5 लाख से ज्यादा टॉयलेट और यूरिनल लगाए जाएंगे। मेला प्रशासन ने 15 दिसंबर तक इन्हें स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए सभी वेंडर्स का चयन कर लिया गया है और उन्हें एलओए भी जारी कर दिया गया है। मेले के दौरान इस बात पर ध्यान होगा कि श्रद्धालु और पर्यटक किसी भी सूरत में खुली जगह का उपयोग न करें। उन्हें सामुदायिक शौचालय का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

विज्ञापन


विशेष कार्याधिकारी कुंभ मेला आकांक्षा राणा के अनुसार, जेट स्प्रे क्लीनिंग सिस्टम की भी स्थापना की जा रही है। सेप्टिक टैंक और सोक पिट के साथ ही अन्य विकल्प भी मौजूद रहेंगे। सभी टॉयलेट में साफ-सफाई और सुरक्षा की निगरानी भी की जाएगी। इसके लिए क्यूआर कोड का इस्तेमाल होगा।

इतने व्यापक पैमाने पर टॉयलेट और यूरिनल लगाने के लिए अब तक 55 वेंडरों को चुना जा चुका है। यह टॉयलेट और यूरिनल मौनी अमावस्या को होने वाले प्रमुख स्नान में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए स्थापित किए जा रहे हैं। प्रमुख स्नान के अवसर पर टॉयलेट की कमी नहीं होगी और सामान्य दिनों में भी यह संचालित रहेंगे। श्रद्धालु 24 घंटे इनका उपयोग कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोक पिट और सेप्टिक टैंक वाले टॉयलेट होंगे स्थापित

मेला क्षेत्र में सोक पिट वाले 49 हजार कनाथ शौचालय भी स्थापित होंगे। इसके लिए नौ वेंडर्स का चयन किया गया है। इसी तरह सेप्टिक टैंक वाले 12 हजार एफआरपी टॉयलेट भी स्थापित किए जा रहे हैं। इसके लिए 10 वेंडर्स चुने गए हैं। वहीं, 17 हजार सोक पिट वाले एफआरपी टॉयलेट, नौ हजार प्री-फैब्रिकेटेड स्टील बेस्ड कम्युनिटी टॉयलेट (सेप्टिक टैंक), 23 हजार प्री-फैब्रिकेटेड स्टील बेस्ड कम्युनिटी टॉयलेट (सोक पिट), 10 सीट वाले 350 मोबाइल टॉयलेट, 15 हजार सीमेंटेड टॉयलेट, 500 वीआईपी टॉयलेट, 20 हजार एफआरपी बेस्ड यूरिनल भी लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें