फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : विशेष टीईटी में शामिल होने वाले शिक्षकों को विशेष अवकाश, सचिव ने जारी किया आदेश

Fri, 30 Oct 2026 08:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

तीन नवंबर को प्रदेश के छह मंडल मुख्यालयों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) आयोजित होगी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले सेवारत शिक्षक व स्पेशल एजुकेटर्स अभ्यर्थियों को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से राहत दी गई।
विज्ञापन
शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन नवंबर को प्रदेश के छह मंडल मुख्यालयों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) आयोजित होगी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले सेवारत शिक्षक व स्पेशल एजुकेटर्स अभ्यर्थियों को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से राहत दी गई। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज के सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी की ओर से आदेश के क्रम में परीक्षा में शामिल होने वाले शिक्षकों को तीन नवंबर को विशेष अवकाश दिया जाएगा। इसके लिए उन्होंने प्रदेश के सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को भेजे गए पत्र में यह निर्देश जारी किया है।

दरअसल, यह परीक्षा आगरा, गोरखपुर, लखनऊ, मेरठ, वाराणसी व प्रयागराज जनपद में आयोजित होगी। इसके लिए 131 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक व दोपहर 2:30 बजे से शाम पांच बजे तक प्रस्तावित है।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट की ओर से आदेश जारी किया गया था कि शिक्षा का अधिकार कानून के दायरे में आने वाले स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए टीईटी पास करना अनिवार्य है। इसके लिए 31 अगस्त 2028 तक का मौका दिया गया है। इस आदेश के क्रम में सरकार की ओर से यह विशेष टीईटी आयोजित कराई जा रही है। इसमें सेवारत शिक्षक शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें