उत्तर भारत की पहली स्लीपर वंदे भारत का संचालन शनिवार 31 अक्तूबर से होने जा रहा है। पहले दिन स्पेशल ट्रेन के रूप में ट्रेन का आगमन शाम छह बजे प्रयागराज जंक्शन पर होगा। उधर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से ट्रेन चलाई जाने के संबंध में जानकारी साझा की है।

विज्ञापन
गाड़ी संख्या 02527 बनारस-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर उद्घाटन स्पेशल ट्रेन 31 अक्टूबर 2026 को शनिवार के दिन बनारस स्टेशन से शाम 4:15 बजे प्रस्थान करेगी। यह अत्याधुनिक ट्रेन अपने निर्धारित सफर के दौरान शाम छह बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी और यहां 5 मिनट के ठहराव के बाद शाम 6:05 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना होगी।
प्रयागराज के बाद यह ट्रेन रात 8:05 बजे कानपुर सेंट्रल, रात 11:20 बजे अलीगढ़, तड़के 1:10 बजे गाजियाबाद होते हुए अगले दिन यानी रविवार को तड़के दो बजे नई दिल्ली स्टेशन पहुंचेगी। इस उद्घाटन विशेष ट्रेन में कुल 16 कोच लगाए गए हैं, जिसमें विभिन्न श्रेणियों के अत्याधुनिक स्लीपर और एसी कोच शामिल हैं। इस ट्रेन के संचालन से काशी और राष्ट्रीय राजधानी के बीच की दूरी तय करने वाले यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ एक नया और सुगम विकल्प मिल सकेगा। ट्रेन के नियमित संचालन की सूचना उत्तर रेलवे द्वारा अलग से जारी की जाएगी। हालांकि नियमित ट्रेन की समय सारणी रेलवे बोर्ड द्वारा जारी की जा चुकी है।
विज्ञापन
जंक्शन पर ट्रेन का स्वागत प्लेटफार्म नंबर छह पर किया जाएगा। स्वागत समारोह के लिए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, सांसद प्रवीण पटेल, मेयर गणेश केसरवानी, विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ,सिद्धार्थ नाथ सिंह, दीपक पटेल आदि को आमंत्रित किया गया है।