कुंभ मेले में एक खास और विशेष बैंक बनाया गया है। जो श्रद्धालुओं के लिए वाकई में जरूरतमंद व्यवस्था है। इस बैंक में देश विदेश से आये हुए श्रद्धालुओ को फंड के लिए किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है।
बैंक में खासतौर पर विदेशी पर्यटकों के लिए विदेशी मुद्रा को भारतीय मुद्रा में बदलने की व्यवस्था की गई है, वहीं इस कुंभ की भीड़ में अगर किसी का एटीएम और पैसा कहीं गिर जाता है तो उसके लिए भी आपातकालीन व्यवस्था की गई है। वह बैंक में आकर अपना बैंक खाता बता कर पैसा प्राप्त कर सकता है।
श्रद्धालुओं ने बताया कि उनका एटीएम और पैसा कहीं गिर गया था, इस दौरान उनको पता चला कि मेले में एक बैंक खुला है। जब हम बैंक में पहुंचे तो कर्मचारियों ने हमारी तुरंत मदद की।