फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल के मूल्य में वृद्धि के खिलाफ सपा का प्रदर्शन

विज्ञापन
SP party workers protested against Petro-diesel price hike - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
प्रयागराज। पेट्रोल-डीजल के मूल्य में बढ़ोतरी के विरोध में नाराजगी बढ़ती जा रही है। सपा कार्यकर्ताओं ने इसके विरोध में बृहस्पतिवार को संगम में अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। वहीं छात्रों एवं युवाओं ने साइकिल में बांधकर चार पहिया वाहन को खींचा।
विज्ञापन

संगम में अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं का कहना था कि कोरोना महामारी की वजह से जनता पहले से ही बेहाल है। ऐसे में पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य में लगातार बढ़ोतरी से महंगाई चरम पर है। इससे लोगों की दुश्वारियां और बढ़ गई हैं। प्रदर्शन करने वालों में सपा यूथ विंग के सौरभ यादव, जयशंकर रावत, बलवंत यादव, सौरभ यादव, रामा शिबू यादव, ऋषभ सिंह, पप्पू पासी आदि शामिल रहे। युवजन तथा छात्रसभा से जुड़े युवाओं ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ भवन के सामने साइकिल से चार पहिया वाहन खींचे।
अखिलेश गुप्ता, राघवेंद्र यादव, अरविंद सरोज आदि छात्रों का कहना था कि सरकार ने मूल्य वृद्धि वापस नहीं लिया तो वे तेज आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान जिया कौनैन रिजवी, विजय कांत यादव, अजित विधायक, अविनाश विद्यार्थी, जितेंद्र धनराज, आयुष प्रियदर्शी, अजय सम्राट, हरेंद्र यादव, श्रीकांत, बहादुर, सलमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

केंद्र, प्रदेश सरकार के खिलाफ सपा का पत्र वितरण अभियान
प्रयागराज। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ सपा ने जनता के नाम संदेश पत्र जारी किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से जारी छह पेज के इस संदेश पत्र में भाजपा सरकार को हर स्तर पर फेल बताया गया है। जिला प्रवक्ता दान बहादुर मधुर ने बताया कि इस संदेश पत्र को घर-घर पहुंचाया जाएगा।
इस संदेश के माध्यम से सपा ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है। पत्र में कहा गया है कि केंद्र में भाजपा सरकार के छह वर्ष पूरे हो गए हैं। वहीं प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार चौथे वर्ष में प्रवेश कर चुकी है। इस दौरान इन सरकारों ने सभी को निराश किया है। नागरिक अधिकारों को कुचला जा रहा है। देश में फिर से आपातकाल की परिस्थिति बन रही है। इस संदेश पत्र को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिला एवं महानगर अध्यक्षाें को निर्देश जारी किए गए हैं। इस बाबत निवर्तमान जिलाध्यक्ष कृष्ण मूर्ति यादव एवं महानगर अध्यक्ष सै.इफ्तेखार हुसैन की ओर से सभी फ्रंटल संगठनों के साथ बैठक कर रणनीति बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें