फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट : कैंसर से जूझ रहे सपा विधायक नाहिद हसन को गैंगस्टर मामले में मिली बड़ी राहत

Wed, 30 Nov 2022 08:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कोर्ट को बताया गया कि हसन कैंसर से पीड़ित हैं। उनकी बीमारी थर्ड स्टेज पर है और उन्हें तुरंत बेहतर इलाज की जरूरत है। यह भी दलील दी गई कि इस केस से जुड़े हुए दूसरे आरोपियों को पहले ही जमानत मिल चुकी है। नाहिद हसन इन दिनों यूपी की चित्रकूट जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
सपा विधायक नाहिद हसन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के नेता और शामली की कैराना सीट से विधायक नाहिद हसन को बुधवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने गैंगस्टर मामले में नाहिद हसन की जमानत अर्जी मंजूर कर ली है। कोर्ट ने हसन की बीमारी की गंभीरता को देखते हुए उन्हें जमानत पर जेल से रिहा किए जाने का आदेश दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति कृष्ण पहल ने दिया है।

विज्ञापन



उनके खिलाफ  कैराना थाने में ही पिछले साल गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज हुआ था। कई दूसरे मामलों में उन्हें हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट से पहले ही राहत मिल चुकी है, लेकिन गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज होने की वजह से वह जनवरी महीने से जेल में ही हैं।


कोर्ट को बताया गया कि हसन कैंसर से पीड़ित हैं। उनकी बीमारी थर्ड स्टेज पर है और उन्हें तुरंत बेहतर इलाज की जरूरत है। यह भी दलील दी गई कि इस केस से जुड़े हुए दूसरे आरोपियों को पहले ही जमानत मिल चुकी है। नाहिद हसन इन दिनों यूपी की चित्रकूट जेल में बंद हैं।
विज्ञापन



नाहिद के वकील प्रशांत व्यास का कहना है कि उनके खिलाफ  कुल 13 मुकदमे दर्ज हुए थे। इनमें से कुछ मुकदमों में फाइनल रिपोर्ट लग चुकी है या फिर निचली अदालतों से लेकर हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल चुकी है। जमानत मिलने से नाहिद के जेल से बाहर आने का रास्ता लगभग साफ  हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें