फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी : एसपी ने 11 उपनिरीक्षकों के चौकी क्षेत्र में किया फेरबदल

Sat, 16 Apr 2022 07:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पुलिस ऑफिस से मिली जानकारी के मुताबिक उप निरीक्षक वीर प्रताप को महगांव से बेनीराम कटरा, एसआई धीरेंद्र कुमार को पिपरी थाना से चौकी मूरतगंज, अखिलेश तिवारी को पिपरी थाना से चौकी प्रभारी भरवारी बनाया गया है।
विज्ञापन
UP Police - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसपी हेमराज मीणा ने महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। कप्तान ने जिले के 11 चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र बदलने के साथ ही तीन को थानों में तैनाती दी है। इसके अलावा 90 मुख्य आरक्षी व सिपाहियों को नये स्थान पर तैनाती दी है। जिन पुलिस कर्मियों का तबादला किया गया है उन्हें तत्काल अपने तैनाती स्थल पर ज्वाइनिंग के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन



पुलिस ऑफिस से मिली जानकारी के मुताबिक उप निरीक्षक वीर प्रताप को महगांव से बेनीराम कटरा, एसआई धीरेंद्र कुमार को पिपरी थाना से चौकी मूरतगंज, अखिलेश तिवारी को पिपरी थाना से चौकी भरवारी, गौरव त्रिवेदी को शहजादपुर से अजुहा और उपनिरीक्षक बिजेंद्र कुमार को अजुहा से रहीमाबाद, जनार्दन सिंह को बेनीराम कटरा से बैरमपुर, अयोध्या कुमार को पुलिस लाइन से रावतपुर, अमित द्विवेदी को रावतपुर से महगांव में तैनाती दी है।


इसी तरह अवध राज यादव को हिनौता से तिल्हापुर, मनोज यादव को हब्बू नगर से शहजादपुर, दिनेश मिश्रा को मूरतगंज से हब्बू नगर, अजीत सिंह को तिल्हापुर से हिनौता, कैलाश सिंह को पुलिस लाइन से डायल 112, किशन कुमार को रहीमाबाद से सैनी कोतवाली में तैनात किया गया है। इसके अलावा 90 महिला व पुरुष मुख्य आरक्षी व सिपाहियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें