पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में हार का सामना करने वाली समाजवादी पार्टी की नजर एक बार फिर अपने परंपरागत पिछड़ों और मुस्लिम वोट बैंक पर है। इसकी झलक सोमवार को जारी पदाधिकारियों की सूची में भी दिखी।
प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की ओर से जिलाध्यक्ष के अलावा दो उपाध्यक्ष और महामंत्री के नाम की भी घोषणा की गई है। सभी चारों पदाधिकारी पिछड़ी जाति से हैं। वहीं महानगर में इफ्तेखार हुसैन के रूप में पार्टी ने मुस्लिम चेहरे को आगे किया है। पार्टी ने युवाओं को भी खास तवज्जो दी है। महामंत्री संदीप पटेल और उपाध्यक्ष अनिल यादव पार्टी में युवाओं का प्रतिनिधित्व करेंगे।