फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा है प्राइवेट लिमिटेड कंपनी, अखिलेश हैं उसके निदेशक : केशव 

Thu, 10 Jun 2021 08:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • बोले- लिमिटेड कंपनी की तरह अखिलेश अपनी पार्टी की लगाम भी पूरी तरह से अपने हाथ में रखे हुए हैं । वहीं भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से कार्यकर्ताओं की पार्टी है। 
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष पर निशाना साधते केशव। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ रवानगी के पूर्व बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी और उसके मुखिया अखिलेश यादव को कंपनी का निदेशक बताया। कहा कि लिमिटेड कंपनी की तरह अखिलेश अपनी पार्टी की लगाम भी पूरी तरह से अपने हाथ में रखे हुए हैं । वहीं भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से कार्यकर्ताओं की पार्टी है। 

विज्ञापन


दरअसल सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बृहस्पवितार को  शायराना अंदाज में बीजेपी पर निशाना साधा था, कहा था - यूपी में हालत खराब है और लगाम दिल्ली के हाथ में है। उनके इस बयान पर केशव मौर्य ने कहां कि अखिलेश इस तरह की बयानबाजी कर पंचायत अध्यक्षों और ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव में हार की हताशा एडवांस में दिखा रहे हैं । उन्हें अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में हार का डर अभी से सताने लगा है।

 

सपा मुखिया को पता है कि 2022 में भी बीजेपी 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी। इसलिए वह भाजपा की बजाय अपनी पार्टी को बचाने की सोचें। करारी हार मिलने की आशा से बौखलाए अखिलेश यादव इस वक्त बयान बहादुर की भूमिका का निर्वाह कर रहे हैं। भाजपा पार्षद पवन श्रीवास्तव ने बताया डिप्टी सीएम को आज हेलीकॉप्टर से ही लखनऊ जाना था, लेकिन मौसम खराब होने की वजह से वह सड़क मार्ग से तकरीबन 12 बजे रवाना हुए।

 

इसके पूर्व सर्किट हाउस में उन्होंने आम लोगों की समस्या भी सुनी और  प्रार्थना पत्र लेकर संबंधित अधिकारियों से निराकरण हेतु आदेश दिया। इस अवसर पर सांसद केशरी देवी पटेल,  एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक दीपक पटेल, गुरु प्रसाद मौर्य,  महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी,  अवधेश गुप्ता, शशि वार्ष्णेय, अरुण अग्रवाल, दिलीप श्रीवास्तव, पार्षद आशीष गुप्ता, मनोज  कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें