फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने भी खेला पिछड़ा कार्ड, अद नेता रहे श्रीराम पटेल के बेटे बृजेश को बनाया प्रत्याशी

विज्ञापन
election
विज्ञापन
सदर विधानसभा उपचुनाव को लेकर काफी उठापटक के बाद सपा नेतृत्व ने भी कुर्मी मतदाताओं के सहारे नैया पार लगाने के लिए पिछड़ा कार्ड खेला है। कभी अपना दल के नेता रहे श्रीराम पटेल के बेटे बृजेश पटेल पर दांव लगाया है। इस ऐलान के बाद टिकट की दावेदारी कर रहे सपाइयों को जोर का झटका लगा है। सोमवार को बृजेश पटेल सपा नेताओं के साथ नामांकन करेंगे।
विज्ञापन

सदर विधानसभा उपचुनाव को लेकर सपा के कई नेता टिकट की दावेदारी कर रहे थे। जिसमे पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह यादव मुन्ना, पूर्व जिलाध्यक्ष भैयाराम पटेल समेत अन्य नेता शामिल रहे। कई दिनों से प्रत्याशी को लेकर चल रही उठापटक रविवार दोपहर को शांत हो गई। पार्टी नेतृत्व ने अपना दल से सपा में शामिल हो चुके श्रीराम पटेल के बेटे बृजेश पटेल को प्रत्याशी बनाया है।
इस बात का ऐलान होते ही टिकट मांग रहे सपाइयों को जोर का झटका लगा। लोगों का कहना है कि बसपा ने पहले ही रणजीत पटेल को चुनाव मैदान में उतारा है। सपा ने भी पिछड़ा कार्ड खेलते हुए कुर्मी मतदाताओं के सहारे चुनाव में अपनी नैया पार लगाने के लिए बृजेश पटेल पर दांव लगाया है।
विज्ञापन

फिलहाल बृजेश ने कभी कोई चुनाव नहीं लड़ा, लेकिन उनके पिता श्रीराम पटेल अपना दल से 1996 में जिले की लोकसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। बृजेश की मां गड़वारा विधानसभा से चुनाव मैदान में उतर चुकी हैं। ईंट भट्ठों के कारोबार श्रीराम पटेल मूलत: अंबेडकर नगर के रहने वाले हैं लेकिन अब वह परिवार समेत चकबनतोड़ में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें