दो अगस्त को जूड़ापुर दांदू स्थित घर में शिक्षक मृत जबकि उनकी पत्नी मरणासन्न हाल में मिली थीं। इलाज के दौरान पांच दिन बाद उनकी भी मौत हो गई थी। पुलिस अफसरों के मुताबिक, जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि तीन जून को सोरांव के ही खेमानंदपुर गांव में सुनील गुप्ता के घर से मोबाइल व अन्य सामान चोरी हुआ।
सोरांव में शिक्षक प्रेमप्रकाश मिश्र (65) व उनकी पत्नी नीरजा (62) की हत्या तीन चोरों ने की थी। पुलिस का दावा है कि चोरी के दौरान नींद खुलने पर दोनों को मौत के घाट उतारा गया था। एक हत्यारोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। उधर खुलासे से पहले एक अन्य आरोपी भी संदिग्ध हाल में मृत पड़ा मिला।
विज्ञापन
दो अगस्त को जूड़ापुर दांदू स्थित घर में शिक्षक मृत जबकि उनकी पत्नी मरणासन्न हाल में मिली थीं। इलाज के दौरान पांच दिन बाद उनकी भी मौत हो गई थी। पुलिस अफसरों के मुताबिक, जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि तीन जून को सोरांव के ही खेमानंदपुर गांव में सुनील गुप्ता के घर से मोबाइल व अन्य सामान चोरी हुआ।
सर्विलांस से पता चला कि मोबाइल कौशाम्बी के करारी स्थित वैशकांटी गांव के मोनू के पास है। दबिश दी गई तो वह व उसकी मां मिल गए जबकि पिता ज्ञानचंद पासी फरार हो गया। मोनू ने बताया कि मोबाइल उसके पिता ने सोरांव से अपने साथियों लवकुश पासी निवासी ओसा, मंझनपुर व उमेश उर्फ मोटू निवासी बनौरा, पश्चिम शरीरा संग मिलकर चोरी किया था। पकड़े जाने पर लवकुश ने जुर्म कबूल लिया।