सांत्वना देने पहुंचे सांसद विनोद सोनकर और भाजपा जिला महामंत्री अनीता त्रिपाठी।
- फोटो : अमर उजाला।
गोली वहीं पर खेल रहे पड़ोस में रहने वाले पांचवीं के छात्र अनंत वर्मा (10) पुत्र रामेश्वर के सीने में लग गई। फायर की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा अनंत खून से लथपथ होकर तड़प रहा था। आननफानन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया।
घटना की जानकारी होने पर एएसपी समर बहादुर व सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण सिंह भी जिला अस्पताल पहुंचे। एएसपी का कहना है परिवार के लोग फिलहाल कार्रवाई नहीं चाह रहे हैं। वह लोग पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी नहीं थे, लेकिन एहतियात के तौर पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।