फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SRN Hospital : ब्लड बैंक की बड़ी लापरवाही, जमीन पर ब्लड बैग रख निकाला खून

Sat, 30 Jul 2022 09:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मऊआइमा में एक रक्तदान शिविर संस्था की ओर से आयोजित की गई थी। जहां SRN Blood Bank कर्मचारियों ने ब्लड बैग को वेट मशीन पर रखकर Blood  निकालने के बजाय उसे जमीन पर ही रख दिया था। बताया जा रहा है कि लगभग छह डोनरों का ब्लड इसी तरह से निकाला गया।
विज्ञापन
Prayagraj News : एसआरएन के ब्लड बैंक में जमीन पर ब्लड बैग रखकर निकाला जा रहा खून। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के एसआरएन ब्लड बैंक में वेट मशीन पर नहीं बल्कि जमीन पर ब्लड बैग रखकर रक्त निकाला जा रहा है। इस लापरवाही का फोटो वायरल होने के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों की काफी किरकिरी हो रही है। ब्लड एक निर्धारित मात्रा में ही निकाला जाता है। वेट मशीन से इसकी निगरानी भी की जाती है, लेकिन एसआरएन हास्पिटल के ब्लड बैंक में नजारा इसके विपरीत दिखा। यहां खून को अंदाज से ही निकालने का खेल चल रहा है। 

विज्ञापन


 
दरअसल मऊआइमा में एक रक्तदान शिविर संस्था की ओर से आयोजित की गई थी। जहां ब्लड बैंक कर्मचारियों ने ब्लड बैग को वेट मशीन पर रखकर ब्लड निकालने के बजाय उसे जमीन पर ही रख दिया था। बताया जा रहा है कि लगभग छह डोनरों का ब्लड इसी तरह से निकाला गया। जबकि गाइडलाइन है कि रक्तदान करने वाले व्यक्ति के शरीर से एक बार में सिर्फ 350 एमएल ब्लड ही निकाला जा सकता है। इसीलिए ब्लड बैग को वेट मशीन पर रखा जाता है ताकि 350 एमएल खून ही निकाला जा सके।

विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों ने इस लापरवाही से पलड़ा झाड़ते हुए इसे फोटो सेशन की बात कहकर मामले से निपटने की कोशिश की है, जबकि वायरल तस्वीर में ब्लड बैग को जमीन पर रखा साफतौर पर देखा जा सकता है। यह शिविर 24 जुलाई को मऊमाइमा में संत निरंकारी की ओर से लगाया गया था। 


यह कैंप 24 जुलाई को हुआ था। वहां पर वेट मशीन भी मौके पर मौजूद थी। कुछ लोगों ने रक्तदान कैंप खत्म होने के बाद फोटो खिंचवाया। वही तस्वीर वायरल हो गई है। सभी कर्मचारियों को आगे के लिए आगाह कर दिया गया है कि दोबारा ऐसी गलती किसी भी कीमत पर न हो। हम लोग हमेशा वेट मशीन पर ही बल्ड बैग रखकर ब्लड निकालते हैं - डॉ. वत्सला मिश्रा, अध्यक्ष पैथालाजी विभाग, मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें