फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट : पीड़िता की अकेले गवाही दोषसिद्धि के लिए पर्याप्त, अन्य गवाहों की पुष्टि जरूरी नहीं

Fri, 20 Nov 2026 04:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

दुष्कर्म के मामले में यदि पीड़िता की गवाही विश्वसनीय और भरोसेमंद है तो दोषसिद्धि के लिए अन्य गवाहों की पुष्टि अनिवार्य नहीं है। अदालत केवल पीड़िता की गवाही के आधार पर भी आरोपी को दोषी ठहरा सकती है।
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुष्कर्म के मामले में यदि पीड़िता की गवाही विश्वसनीय और भरोसेमंद है तो दोषसिद्धि के लिए अन्य गवाहों की पुष्टि अनिवार्य नहीं है। अदालत केवल पीड़िता की गवाही के आधार पर भी आरोपी को दोषी ठहरा सकती है। हाईकोर्ट ने यह टिप्पणी करते हुए दुष्कर्म के मामले में आरोपी की अपील खारिज कर दी। कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट की ओर से सुनाई गई चार साल की सश्रम कैद की सजा बरकरार रखी है। यह आदेश न्यायमूर्ति अब्दुल शाहिद की एकलपीठ ने दिया है।

विज्ञापन


मामले के अनुसार, 10 जुलाई 1982 को पीड़िता मवेशी चराने जंगल गई थी। आरोप था कि वहां रामराज उर्फ लाला ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता ने हथगांव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

फतेहपुर के तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश ने 1984 को आरोपी को आईपीसी की धारा 376 के तहत दोषी करार देते हुए चार साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई थी। इसके खिलाफ आरोपी ने हाईकोर्ट में अपील दाखिल की थी। बचाव पक्ष ने पीड़िता के बयानों में विरोधाभास, चिकित्सकीय साक्ष्य में कमी और पुरानी रंजिश में झूठा फंसाने की दलील दी।
विज्ञापन


कोर्ट ने कहा कि पीड़िता की गवाही विश्वास योग्य है और उसे घायल गवाह की गवाही के समान महत्व दिया जाना चाहिए। गवाहों की संख्या नहीं, बल्कि उनके साक्ष्य की विश्वसनीयता महत्वपूर्ण है। कोर्ट ने अभियोजन के साक्ष्यों को पर्याप्त मानते हुए दोषसिद्धि और सजा बरकरार रखी। साथ ही आरोपी को 15 दिन के भीतर ट्रायल कोर्ट में आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें