फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक 5.87 लाख विद्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Fri, 22 Feb 2019 02:06 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
यूपी बोर्ड - फोटो : self
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की ओर से नकल पर सख्ती के कारण परीक्षा छोड़ने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। बृहस्पतिवार को भी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में कई विषयों की परीक्षाएं थीं, जिनमें सबसे बड़ी परीक्षा नागरिक शास्त्र विषय की थी। इंटरमीडिएट की परीक्षा में तीन हजार से अधिक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में अब तक कुल पांच लाख 87 हजार 335 विद्यार्थी परीक्षा छोड़ चुके हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल की रंजन कला एवं इंटरमीडिएट की शस्य विज्ञान (व्यवसायिक), कंप्यूटर की परीक्षा आयोजित की गई। यह परीक्षा 1251 केंद्रों में हुई और इसमें 18958 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। वहीं, दूसरी पाली में हाईस्कूल की सिलाई एवं इंटरमीडिएट की नागरिक शास्त्र की परीक्षा प्रदेश के 7430 केंद्रों में आयोजित की गई। इन परीक्षाओं के लिए कुल चार लाख 40 हजार 497 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा केंद्रों की ओर से शाम छह बजे तक ऑनलाइन अपलोड की गई सूचना के अनुसार हाईस्कूल की परीक्षा में कुल 86 और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 3039 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। सूचना पूरी तरह से अपलोड होने के बाद परीक्षा छोड़ने वालों की संख्या में और अधिक इजाफा होना तय है। अब तक परीक्षा में अनुचित साधन का प्रयोग करने वालों की संख्या 234 तक पहुंच गई है, जबकि नकल के विभिन्न मामलों में कुल 34 एफआईआर दर्ज कराई चुकी है।

इंटरमीडिएट की नागरिक शास्त्र की परीक्षा में सोरांव में नकल करते चार छात्राओं को पकड़ा गया। सचल दल ने सोरांव के नहर गदौली गांव स्थित सरदार पटेल इंटर कॉलेज में जांच की, जहां दूसरी पाली की परीक्षा में चार छात्राओं को नकल करते रंगे हाथों पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें