महाकुंभ तक प्रयागराज जंक्शन पर लग जाएंगे 298 सीसीटीवी कैमरे
मौजूदा समय में प्रयागराज जंक्शन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की कुल संख्या 151 है। यहां 147 कैमरे और लगाए जाएंगे। महाकुंभ तक यहां इनकी कुल संख्या 298 हो जाएगी। वहीं, नैनी में 31 से बढ़ाकर 39 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। प्रयागराज छिवकी पर 31 कैमरे अभी लगे हैं। यहां 92 कैमरे और लगाए जाने के बाद कुल संख्या 123 हो जाएगी। वहीं, सूबेदारगंज में मौजूदा समय में 27 कैमरे लगे हैं, 13 कैमरे और लगा दिए जाने के बाद यहां महाकुंभ के पूर्व कुल 40 सीसीटीवी कैमरे हो जाएंगे।
महाकुंभ पर यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। इसी वजह से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। सीसीटीवी कैमरे बढ़ाए जा रहे हैं। इस बार 22 स्निफर डॉग एनसीआर के स्टेशनों पर तैनात रहेंगे। - अमित कुमार सिंह, पीआरओ, प्रयागराज मंडल