फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: झोपड़ी में गांजे की पुड़िया बना रहा तस्कर एएनटीएफ की गिरफ्त में

विज्ञापन
विज्ञापन
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने दारागंज के पूरा पड़ाइन झोपड़पट्टी से सप्पू जायसवाल को गिरफ्तार किया है। वह झोपड़ी में गांजे की पुड़िया तैयार कर रहा था। पुलिस ने मौके से करीब 11 लाख रुपये का 22.85 किग्रा गांजा बरामद किया।
विज्ञापन

एएनटीएफ के उपनिरीक्षक सत्येंद्र प्रधान ने बताया कि झोपड़ी में गांजा रखे होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर वह एसआई विनोद कुमार, सत्येश राय, शशि प्रकाश, आशीष यादव और नीरज पांडेय के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने झोपड़ी की घेराबंदी कर तलाशी ली। इस दौरान एक व्यक्ति प्लास्टिक की थैलियों में गांजा भरता मिला। उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से एक मोबाइल फोन और 360 रुपये भी जब्त किए गए। तलाशी में एक बोरी से गांजे के 21 पैकेट, प्लास्टिक की 80 और कागज की 75 पुड़िया बरामद हुईं।
एएनटीएफ की पूछताछ में आरोपी ने बुन्नू उर्फ गप्पू का नाम बताया। आरोपी ने खुलासा किया कि बुन्नू उर्फ गप्पू गांजा लाकर देता था और दोनों मिलकर उसे तौलकर पुड़िया बनाते थे। बुन्नू तैयार पुड़िया लेकर चला जाता था, जबकि आरोपी उसके आने का इंतजार कर रहा था। मामले में एक अन्य आरोपी बुन्नू उर्फ गप्पू की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें