फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : बेटी लक्ष्मीबाई, बेटा हो आजाद, भगत सिंह जैसा, गोदभराई रस्म में बोलीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

Sat, 13 Aug 2022 10:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

भारत माता की जय और वंदेमातरम के उद्घोष के साथ उन्होंने आजाद पार्क में शहीद चंद्रशेखर आजाद को नमन भी किया। कहा कि यह मंच हिंदुस्तान का है, स्वाधीनता का है, सत्ता का नहीं।
विज्ञापन
Prayagraj News : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आजाद पार्क में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं की गोद भराई रस्म पूरी करतीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजाद पार्क में शनिवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने 16 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित करने के साथ नौ गर्भवती महिलाओं की गोद भराई रस्म पूरी की। उन्होंने कहा कि मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि जो माताएं गर्भवती हैं उनकी कोख में अगर बेटी हो तो वह लक्ष्मीबाई जैसी, बेटा हो तो चंद्रशेखर आजाद और भगत सिंह जैसा हो।

विज्ञापन



भारत माता की जय और वंदेमातरम के उद्घोष के साथ उन्होंने आजाद पार्क में शहीद चंद्रशेखर आजाद को नमन भी किया। कहा कि यह मंच हिंदुस्तान का है, स्वाधीनता का है, सत्ता का नहीं। यहां हम सब एक होकर मां भारती का जयघोष करें। इस तिरंगे के लिए न सिर्फ बलिदान दिए गए, बल्कि भारत और सशक्त हो उसका भी प्रयास हुआ।

Prayagraj News : आजाद पार्क में चंद्रशेख आजाद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करतीं स्मृति ईरानी। - फोटो : अमर उजाला।
यह क्रम जारी रहना चाहिए। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित, गर्भवती महिलाओं की गोद भराई रस्म एवं चार बालिकाओं को स्कूली किट देने के बाद केंद्रीय मंत्री ने प्रयागराज को संकल्प की भूमि बताने के साथ कहा कि आज हम सबको शपथ लेनी चाहिए कि आने वाले 25 साल में देश को स्वर्णिम भारत बनाएंगे।


आजादी के अमृत महोत्सव आयोजन के तहत शहर पहुंचीं केंद्रीय मंत्री ने वहां मौजूद लोगों से पूछा कि जब देश आजाद हुआ तो क्या किसी ने सोचा था कि एक दिन ऐसी विपदा आएगी कि पूरा देश बंद करना पड़ेगा। किसी ने ऐसा विचार नहीं किया था, लेकिन जब सब बंद था तब हम हिंदुस्तानी एक दूसरे को अनाज पहुंचा रहे थे।

कंपनीबाग में मंत्री स्मृति ईरानी को बुकें भेंट करतीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला।
प्रधानमंत्री मोदी ने 80 करोड़ लोगों तक राशन पहुंचवाया। इस दौरान स्मृति ईरानी ने एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिवार की वृद्ध महिला का चरण स्पर्श भी किया। इसके पूर्व उन्होंने वहां लगी प्रदर्शनी भी देखी।


हमने कभी कल्पना भी नहीं की थी हम चांद या मंगल तक पहुंच पाएंगे। लेकिन हमने मंगलयान बनाया और उसे चांद पर पहुंचाया। इस अवसर पर सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी, सांसद केशरी देवी पटेल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में डीएम संजय कुमार खत्री, सीडीओ शिपू गिरि आदि अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन

Prayagraj News : आजाद पार्क में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया। - फोटो : अमर उजाला।
इन महिलाओं की हुई गोद भराई रस्म
गीतांजलि, रचना विश्वकर्मा, ललिता भारती, नवरतन तिवारी, श्यामा दीप, प्रीति, काजल साहू, काजल, इति यादव।


सम्मानित होने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और उनके परिजनों के नाम
केंद्रीय मंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मकसूद उल्ला का सम्मान किया। इसके अलावा अन्य सेनानियों के परिवार वालों में जो मौजूद रहे उनमें गंगा शुक्ला, जाहिदा बेगम, मलखा देवी, राजनाथ मीचू, पंकज सिंह, हसिसेन, राम रति, राजकुमार केशरवानी, ताजीन अफजल, सिद्दीक अहमद, प्रेम लता सम्मानित की गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें