फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इविवि के हॉस्टलों में लगेंगे स्मार्ट गेट

Wed, 01 May 2019 01:05 AM IST
विनोद सिंह इविवि के हॉस्टलों में लगेंगे स्मार्ट गेट
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय - फोटो : Getty
विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के हॉस्टलों में स्मार्ट गेट लगाए जाएंगे। छात्र के थंब इंप्रेशन या स्मार्ट कार्ड के माध्यम से ही हॉस्टलों के मेन गेट खुलेंगे ताकि हॉस्टल में किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश संभव न हो। इविवि परिसर एवं हॉस्टलों में सुरक्षा कार्ययोजना को लेकर विश्वविद्यालय एवं पुलिस प्रशासन की ओर से तैयारी की गई कार्ययोजना पर कुलपति प्रो. रतन लाल हांगलू ने मंगलवार को अंतिम मुहर लगा दी।

विज्ञापन


कोई भी बाहरी व्यक्ति या किसी दूसरे हॉस्टल के छात्र को छात्रावास में रात्रि निवास की अनुमति नहीं दी जाएगी। बाहरी व्यक्तियों या अतिथियों का प्रवेश किसी भी हॉस्टल के गेट पर परिचय पत्र की छायाप्रति, रजिस्टर/पर्ची में विवरण अंकित किए जाने के बाद ही सुबह छह से रात आठ बजे तक ही अनुमन्य किया जाएगा। हॉस्टलों की चहारदीवारी की उंचाई 10 फीट होगी और एकल प्रवेश एवं निकास द्वार सुनिश्चित किया जाएगा। हॉस्टल गेट पर सीसीटीवी कैमरा एवं गार्ड रूम की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा हॉस्टलों में मेस के लिए कर्मचारी एवं सब्सिडी पर राशन व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, जिससे छात्रों को सस्ती दर पर भोजन उपलब्ध कराया जा सके।

सभी अनुशासनिक व्यवस्थाएं महिला छात्रावास में भी लागू की जाएंगी। महिला छात्रावास के प्रवेश और निकास द्वार रात नौ बजे से ही बंद कर दिए जाएंगे। वहीं, विश्वविद्यालय परिसर में आवश्यक स्थालों को चिह्नित कर सीसीटीवी कैमरो लगाए जाएंगे और यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी विभागों के प्रवेश द्वार सीसीटीवी के दायरे में आ जाएं। इविवि परिसर में प्रशासनिक अधिकारियों से मिलने के लिए कोई बाहरी व्यक्ति आता है तो इंटरकॉम या मोबाइल से संबगंधित अधिकारी से बात करने के बाद ही अनुमति दी जाएगी। साथ ही परिसर में बाहरी व्यक्ति को प्रवेश देने से पूर्व उनके पहचान पत्र की फोटोकॉपी के साथ रजिस्टर/पर्ची में उनका विवरण एवं परिसर में आने का उद्देश्य दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन



अनुत्तीर्ण छात्रों को मिलेंगे विशेष परिचय पत्र
- विश्वविद्यालय की परीक्षा में अनुत्तीर्ण होने वाले छात्रों, जिन्हें भूतपूर्व विद्यार्थी के रूप में परीक्षा देने की अर्हता प्राप्त है, उन्हें कुलानुशासक कार्यालय से निर्गत अस्थायी विशेष परिचय पत्र पर ही परिसर में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन


हॉलैंड हॉल पर तैयार की जाएगी रिपोर्ट
- ट्रस्ट से संचालित हॉलैंड हॉल हॉस्टल को लेकर डीएसडब्लयू एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेंगे और उसे विचार के लिए अगली बैठक में रखा जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें