फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: नाली की सफाई के बाद सड़क पर छोड़ दिया कीचड़

Mon, 20 Jul 2026 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फूलपुर-प्रतापपुर मार्ग पर कस्बे में सड़क पर पड़ी नालियों की पटिया और फैला कीचड़। - फोटो : Samvad
विज्ञापन
कोतवाली तिराहा से प्रतापपुर मार्ग पर नालियों की सफाई के बाद कीचड़ और सीमेंट की पटिया मुख्य सड़क पर छोड़ दी गई है। इससे सड़क संकरी और फिसलन भरी हो गई है। बाइक सवार आए दिन चोटिल हो रहे हैं और पैदल चलने वालों को भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि कर्मचारी सफाई के बाद कीचड़ और पटिया हटाते नहीं, जिससे यह सफाई अब दुर्घटनाओं का कारण बन रही है। नगर पंचायत फूलपुर के अधिशासी अधिकारी प्रवीण प्रकाश ने बताया कि संबंधित कर्मचारियों को सड़क से कीचड़ और पटिया हटाने के निर्देश दे दिए गए हैं। भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें