सिरसा नगर पंचायत के वार्ड संख्या 2 और 4 में टैंकर से पानी लेने को जुटी कस्बे के लोगों की भीड़।
- फोटो : Samvad
नगर पंचायत सिरसा के बाल मुकुंद नगर और कटरा अजीबबेग मोहल्ले में स्थापित ट्यूबवेल के पंप में तकनीकी खराबी आने तीसरे दिन रविवार को भी नहीं ठीक की जा सकी। इससे दोनों मोहल्लों में पानी का संकट गहरा गया है। हालांकि, नगर पंचायत ने टैंकर से पानी की सप्लाई की जा रही है।
कस्बे के सभासद राकेश कुमार और अंकुश गुप्ता ने बताया कि तीन दिन पहले ट्यूबवेल के पंप में तकनीकी खराबी आ गई थी। रविवार तक समस्या नहीं दूर की जा सकी। नगर पंचायत सिरसा की प्रभारी अधिशासी अधिकारी पद्मजा मिश्रा ने बताया कि समस्या की जानकारी लेकर पंप खराबी को दूर किया जाएगा।