फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धीमी रही काम की रफ्तार, दिन भर ठप रहा रेल संचालन

Thu, 20 Sep 2018 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद
विज्ञापन
सीएमपी रेल अंडर ब्रिज (आरयूबी) के चौड़ीकरण का काम बुधवार को बेहद धीमी रफ्तार से हुआ। 11 घंटे के ब्लॉक में यहां आरसीसी के महज छह ब्लॉक ही लगाए जा सके। जैसे तैसे देर शाम आरसीसी बॉक्स पर ट्रैक रखा गया। इसके बाद ही यहां रेल संचालन शुरू किया जा सका। अब बाकी के छह बॉक्स लगाने का काम बृहस्पतिवार को रेलवे करेगा। इस दौरान संबंधित रूट पर चलने वाली तमाम ट्रेनों को बदले हुए रास्ते से चलाया गया। सरयू एक्सप्रेस, जौनपुर पैसेंजर जहां निरस्त रही तो वहीं नौचंदी एक्सप्रेस लखनऊ से इलाहाबाद के बीच निरस्त रही।
विज्ञापन


सीएमपी आरयूबी के दोनों ओर आरसीसी के 12-12 ब्लॉक लगाए जाने है। ब्लॉक लगाने के लिए रेलवे की ओर से 19 एवं 24 सितंबर को 12 घंटे के लिए रेल संचालन ठप किया गया है। बुधवार को आरयूबी के एक सिरे में 12 ब्लॉक लगाए जाने थे। यहां रेलवे का ब्लॉक सुबह 6.30 से शाम 6.30 के बीच का था, लेकिन मशीनों में गड़बड़ी की वजह से यह काम 8.20 बजे शुरू हुआ। इसके पूर्व सोहबतियाबाग आरयूबी के चौड़ीकरण के दौरान रेलवे ने एक दिन पहले ही सभी बॉक्स परेड ग्राउंड से मौके पर मंगा लिए थे, लेकिन बुधवार को दिन में तीन बजे तक बड़े ट्रेलरों से आरसीसी के बॉक्स लाए जाते रहे। शाम चार बजे तक यहां पहला बॉक्स लगाया जा सका था। इसके बाद एक-एक करके कुछ छह बॉक्स लगाए गए। इसके बाद आरयूबी पर कटे हुए ट्रैक को जोड़ा गया। शाम 7.25 बजे ट्रेन आवागमन के लिए ट्रैक ओके कर दिया गया। सबसे पहले प्रयाग में खड़ी कामायनी एक्सप्रेस जंक्शन के लिए भेजी गई। अब सीएमपी आरयूबी पर बाकी के छह बॉक्स बृहस्पतिवार को लगाए जाएंगे। हालांकि इस दौरान रेल आवागमन नहीं रोका जाएगा। वहीं दूसरी ओर ब्लॉक अवधि में गोदान एक्सप्रेस, सारनाथ एक्सप्रेस, काशी एक्सप्रेस आदि ट्रेनें इलाहाबाद सिटी-दारागंज के रास्ते वाराणसी रूट पर चलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें