स्लीपिंग पॉड में मिलेगी यह सुविधा
प्रयागराज जंक्शन के सिविल लाइंस साइड में बने स्लीपिंग पॉड में रुकने वाले लोगों को एयर कंडीशंड केबिन के अंदर रुकने की सुविधा मिलेगी। वहां फ्री वाईफाई, मोबाइल व लैपटॉप चार्जिंग की सुविधा मिलेगी। स्लीपिंग पॉड का निर्माण करवाने अमृतेश्वर सिंह और योगेंद्र पांडेय ने बताया कि यहां पर रुकने के साथ ही लोगों को खाने-पीने की सुविधा दिए जाने की भी तैयारी है। सिंगल और डबल पॉड में रुकने वालों के लिए कॉमन वाश रूम होगा। यात्रियों के सामान रखने के लिए लॉकर की भी सुविधा रहेगी।
प्रयागराज जंक्शन पर बनाया जा रहा स्लीपिंग पॉड तकरीबन तैयार हो गया है। अगले कुछ दिन में इसका शुभारंभ हो सकता है। - रागिनी सिंह, पीआरओ, एनसीआर