फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे : प्रयागराज जंक्शन पर स्लीपिंग पॉड की सुविधा जल्द, कैप्सूलनुमा होगा मॉडल

Wed, 18 Oct 2023 12:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

रेल विभाग का दावा है कि यह कम खर्च पर यात्रियों के लिए उपलब्ध होगी। विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक प्रयागराज जंक्शन पर 134 सिंगल पॉड, 16 कपल पॉड और चार फैमिली पॉड सिविल लाइंस साइड में बनाने का करार किया गया है।
विज्ञापन
स्लीपिंग पॉड्स। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज जंक्शन पर जल्द ही रेल विभाग आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्लीपिंग पॉड की सुविधा शुरू करेगा। रेल यात्रियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए यह पॉड तैयार कराए जा रहे हैं। इसमें यात्री आराम से सोने के साथ ही अपने आवश्यक कार्यों को भी पूरा कर सकेंगे। पॉड को कैप्सूल नुमा मॉडल में तैयार किया गया है।

विज्ञापन


रेल विभाग का दावा है कि यह कम खर्च पर यात्रियों के लिए उपलब्ध होगी। विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक प्रयागराज जंक्शन पर 134 सिंगल पॉड, 16 कपल पॉड और चार फैमिली पॉड सिविल लाइंस साइड में बनाने का करार किया गया है। जानकारी के मुताबिक यह पॉड पूरी तरह वातानुकूलित होंगे। पॉड की सुविधा लेने वाले यात्रियों को क्लॉक रूम, रिसेप्शन बूथ, वाशरूम/टॉयलेट और हाउस पेंट्री की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें