फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: वृद्धा की मौत का कारण स्पष्ट नहीं, विसरा सुरक्षित

Wed, 18 Oct 2023 02:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। गूला गांव में श्मशान भूमि के पास झाड़ियों में मिले वृद्धा के शव का मंगलवार को पोस्टमॉर्टम कराया गया। मौत की सही वजह पता नहीं चल सकी। विसरा जांच को प्रयोगशाला भेज दिया गया है। परिवार ने भी पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

62 वर्षीय रेशमा देवी का शव सोमवार को मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव गूला में श्मशान भूमि के पास झाड़ियों में मिला था। सूचना पर एसएसपी, एसपी देहात, सीओ के साथ ही फोरेंसिक और सर्विलांस टीम पहुंची थी। बेटे रोहताश ने बताया था कि मां 12 अक्तूबर से लापता थीं। अगले दिन उन्होंने मां के गायब होने की गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। शव काफी खराब स्थिति में था, उससे दुर्गंध आ रही थी।
पोस्टमार्टम के बाद आशंका जताई जा रही है कि दवा लेकर लौटने वाले दिन ही रेशमा देवी की मौत हुई थी। विसरा सुरक्षित किया गया। एसपी देहात मुकेश मिश्रा ने बताया कि महिला के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, विसरा विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया है। विसरा रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। अभी कोई तहरीर भी नहीं है।
विज्ञापन

-
झाड़ियों में कैसे पहुंची वृद्धा
महिला के शरीर पर पहने हुए जेवर, थैले में परचून का सामान तो मिल गया पर सड़क किनारे से वह झाड़ियों में कैसे पहुंची, ये अभी तक पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने उसे सड़क किनारे पेड़ के नीचे सुस्ताते देखा था पर करीब तीस मीटर अंदर वह कैसे पहुंची ये जांच का विषय है। घटनाक्रम को लेकर करीबी शख्स पर भी अंगुली उठ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें