स्लीपर बस सेवा को लेकर परिवहन निगम ने सर्वे कराया था। उसमें 90 फीसदी से ज्यादा यात्रियों ने स्लीपर बस चलाने की मांग की थी। सर्वे में पूछा गया था कि कि स्लीपर बस की उपलब्धता पर क्या यात्री उसमें सफर करेंगे या मौजूदा व्यवस्था का इस्तेमाल करेंगे।
प्रयागराज से दिल्ली के लिए आने वाले दिनों में स्लीपर बस सेवा शुरू हो सकती है। इसका संचालन एक्सप्रेस वे के रास्ते होगा। रोडवेज इस सेवा का लाभ यात्रियों को अनुबंधित बसों के माध्यम से देगा। प्रयास किया जा रहा है कि नए वर्ष या माघ मेले के दौरान दिल्ली के लिए स्लीपर बस सेवा शुरू कर दी जाए।
विज्ञापन
स्लीपर बस सेवा को लेकर परिवहन निगम ने सर्वे कराया था। उसमें 90 फीसदी से ज्यादा यात्रियों ने स्लीपर बस चलाने की मांग की थी। सर्वे में पूछा गया था कि कि स्लीपर बस की उपलब्धता पर क्या यात्री उसमें सफर करेंगे या मौजूदा व्यवस्था का इस्तेमाल करेंगे। सर्वे में नजदीकी यात्रा के लिए महज 10 फीसदी लोगों ने ही स्लीपर बस की मांग, जबकि लंबी दूरी के लिए 90 फीसदी से अधिक ने स्लीपर बस चलाने का विकल्प चुना।
इस दौरान सर्वाधिक मांग दिल्ली के लिए ही की गई। इस सर्वे की रिपोर्ट परिवहन निगम मुख्यालय को भेजा जा रहा है। वर्तमान में प्रयागराज से चार निजी बस संचालक दिल्ली तक स्लीपर बस चला रहे हैं। सामान्य दिनों में भी इन बसों से यहां दो सौ यात्री सफर करते हैं। अब यूपी रोडवेज स्लीपर बसों को लखनऊ-आगरा एवं आगरा-नोएडा एक्सप्रेस वे में चलाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी ने बताया कि अनुबंध के आधार पर उक्त रूट पर बसों का संचालन होगा।