फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलएलबी आनर्स छठें सेमेस्टर का परिणाम घोषित

Thu, 20 Jun 2019 12:12 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क,अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय
विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ने एलएलबी आनर्स छठें सेमेस्टर-2018-19 का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल 703 परीक्षार्थियों में से 21 प्रथम श्रेणी, 360 द्वितीय श्रेणी, 98 द्वितीय परीक्षा के लिए अर्ह, तीन फेल, छह अनुचित साधन के उपयोग में, 12 अनुपस्थित, 25 छात्रों के परिणाम अधूरे रहे जबकि 178 छात्र-छात्राएं पांचवे सेमेस्टर में द्वितीय परीक्षा के लिए अर्ह रहे।

विज्ञापन


बीएएलएलबी आनर्स दसवें सेमेस्टर का परिणाम घोषित
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ने बीएएलएलबी आनर्स दसवें सेमेस्टर-2018-19 का परिणाम घोषित कर दिया है। बीएएलएलबी आनर्स परीक्षा में 22 छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी विशेष योग्यता के साथ, 81 प्रथम श्रेणी, आठ द्वितीय श्रेणी तथा एक परीक्षार्थी द्वितीय परीक्षा के लिए योग्य पाया गया है। इस प्रकार परीक्षा विभाग ने सभी 112 परीक्षार्थियों का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में किसी परीक्षार्थी का परिणाम अधूरा फेल, नकल और अनुपस्थित नहीं रहा।

एलएलएम चौथे सेमेस्टर का परिणाम घोषित
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ने एलएलएम चौथे सेमेस्टर-2018-19 का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल 123 परीक्षार्थियों में से 107 पास, पांच द्वितीय परीक्षा के लिए अर्ह, 11 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें