पूरामुफ्ती थानाक्षेत्र के ग्राम सभा पोंगहट की अवैध तरीके से भूमि पर कब्जा कर उसे बेचने के चार मामले सामने आए हैं। लेखपाल सुधीर कुमार की तहरीर पर पुलिस ने छह आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पूरामुफ्ती थानाक्षेत्र के ग्राम सभा पोंगहट की अवैध तरीके से भूमि पर कब्जा कर उसे बेचने के चार मामले सामने आए हैं। लेखपाल सुधीर कुमार की तहरीर पर पुलिस ने छह आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। लेखपाल सुधीर कुमार की तैनाती राजस्व गांव पोंगहट में है। उन्होंने पुलिस को बताया कि पिपरी क्षेत्र के चायल कस्बा निवासी प्रमोद कुमार केसरवानी ने 2012 से 2018 के बीच विभिन्न लोगों को अपने हिस्से से अधिक ग्राम सभा की भूमि बेच दिया।
विज्ञापन
इसी तरह बमरौली निवासी जसीम अहमद, कौशाम्बी के सरभुजा भोजपुर बिहार निवासी विकास सिंह, सोबतियाबाग निवासी अमित कुमार शुक्ला ने 2018 से 2020 के बीच अधिक ग्राम सभा की जमीन बेच दिया। इसके अलावा धूमनगंज प्रीतमगंज निवासी अरविंद कुमार केसरवानी 2019 से 2025 के बीच अधिक ग्राम सभा की जमीन कब्जा करके बेच दिया। वहीं, रसूलपुर निवासी वकार अहमद 2014 से 2017 के बीच अधिक जमीन कब्जा करके विभिन्न लोगों को बेच दिया। पूरामुफ्ती पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।