फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Promotion : उच्च न्यायालय सेवा संवर्ग के छह और निजी सचिव सेवा संवर्ग के तीन अधिकारी पदोन्नत

Wed, 03 Jan 2024 04:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

यह अधिसूचना महानिबंधक राजीव भारती ने जारी की है। उच्च न्यायालय कर्म अधिकारी संघ के महासचिव बृजेश कुमार शुक्ल और वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह आदि ने हर्ष व्यक्त किया है। 
विज्ञापन
प्रमोशन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद उच्च न्यायालय सेवा संवर्ग के विद्याकांत, विपिन कुमार को सहायक निबंधक के पद से उप निबंधक के पद पर, प्रज्ञा श्रीवास्तव (लखनऊ) सिद्धार्थ कुमार को अनुभाग अधिकारी के पद से सहायक निबंधक के पद पर और विशाल कार्तिक, शिवेंद्र सिंह को समीक्षा अधिकारी के पद से अनुभाग अधिकारी के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है।

विज्ञापन


एक अन्य अधिसूचनानुसार निजी सचिव सेवा संवर्ग के सुरेंद्र सिंह नारंग को उप निबंधक सह निजी सचिव श्रेणी-तीन के पद से संयुक्त निबंधक सह निजी सचिव श्रेणी-चार के पद पर, शुशील कुमार को सहायक निबंधक सह निजी सचिव श्रेणी-दो के पद से उप निबंधक सह निजी सचिव श्रेणी-तीन के पद पर और अतुल कुमार श्रीवास्तव को निजी सचिव श्रेणी-एक के पद से सहायक निबंधक सह निजी सचिव श्रेणी-दो के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। यह अधिसूचना महानिबंधक राजीव भारती ने जारी की है। उच्च न्यायालय कर्म अधिकारी संघ के महासचिव बृजेश कुमार शुक्ल और वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह आदि ने हर्ष व्यक्त किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें