उस समय वहां मौजूद लोगों ने बीचबचाव किया तो स्कूटी सवार चले गए। उन्होंने अपने डेढ़ दर्जन से अधिक साथियों को बुला लिया। आते ही उन लोगों ने हमला बोल दिया। भागने की कोशिश में अंकित व अमन वहीं गिर गए। वे तब तक पीटते रहे जब तक कि तीनों दोस्त लहूलुहान नहीं हो गए। कैंट पुलिस तीनों को एसआरएन अस्पताल ले गई जहां अंकित को मृत घोषित कर दिया गया।
गोविंद और अमन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में नन्ना, मोहित, राहुल, दीपू, पीकू, सतीश, ऋषभ, विशाल, विवेक, उमेश व अन्य अज्ञात के नाम सामने आए। बुधवार को दो लोगों को पकड़ लिया गया था। उनसे पूछताछ के बाद बृहस्पतिवार को छह और हमलावरों को पकड़ा गया। इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि शुक्रवार को पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।