वोटिंग के वक्त फोटो वायरल होने में संदीप यादव पर केस
उधर आचार संहिता उल्लंघन में शहर उत्तरी के सपा प्रत्याशी संदीप यादव पर भी केस दर्ज हुआ है। जार्जटाउन पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है। गौरतलब है कि एक दिन पहले संदीप की वोटिंग करते हुए तस्वीर वायरल हुई थी। इसी तरह मेला में भाजपा समर्थक राहुल श्रीवास्तव के खिलाफ मेजा थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोप है कि उसने भाजपा प्रत्याशी को वोट देने के बाद वीवीपैट स्लिप सोशल मीडिया पर वायरल की।