करछना थाने में एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज छ आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के लिए ले जाती प
- फोटो : Samvad
पुलिस ने रविवार रात बरदहा-कोहड़ार मार्ग पर नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से अल्प्राजोलम पाउडर और स्मैक बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, गांधी आश्रम के पास चेकिंग के दौरान बरदहा सीमा पर विजय सिंह के ईंट-भट्ठे के पास कुछ लोग नशीला पदार्थ बेचने के लिए मौजूद है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों से अल्प्राजोलम पाउडर, स्मैक और 2400 रुपये नकद बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरिलाल भारतीया, मूलचंद भारतीया, अरुण भारतीया, पंचम भारतीया, कोमल भारतीया निवासी बरदहा और शिवम पांडेय निवासी भड़ेवरा के रूप में हुई है।
थाना प्रभारी रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया।