फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: गंधियाव में पक्की सड़क न होने पर ग्रामीणों में आक्रोश

Mon, 31 Aug 2026 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
गंधियाव में 400 मीटर सड़क न होने से ग्रामीण परेशान - फोटो : Samvad
विज्ञापन
ग्राम सभा गंधियाव की बिंद, निषाद और केवटान बस्ती में पक्की सड़क नहीं होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि मुख्य लिंक काली सड़क से बस्ती तक करीब 300 से 400 मीटर रास्ता आज भी कच्चा है। बारिश में रास्ते पर कीचड़ और जलभराव हो जाता है, जिससे लोगों का आवागमन मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक कच्चे रास्ते के कारण बच्चों को स्कूल जाने, महिलाओं, बुजुर्गों और बीमार लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत होती है। ग्रामीण सुनील बिंद, छोटू कुमार बिंद, मोहन कुमार बिंद, तुलसीराम, उमाशंकर, जानकी प्रसाद, सीता कली, रमदेई, कमला देवी और कुंदन देवी आदि ने प्रधान, विधायक करछना पीयूष रंजन निषाद, सांसद उज्ज्वल रमण सिंह और प्रदेश सरकार से जल्द सड़क बनवाने की मांग की है। लोगों ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल और जिलाधिकारी प्रयागराज से भी शिकायत कर सड़क निर्माण कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें