फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्यापन पर कल तक साफ हो जाएगी स्थिति

Sun, 09 Jun 2019 12:51 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
uppsc
विज्ञापन

एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर लीक मामला सामने आने के बाद चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेखों की सत्यापन प्रक्रिया पर भी संकट मंडरा रहा है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सत्यापन प्रक्रिया 11 जून से शुरू करने का कार्यक्रम जारी किया था। सत्यापन होगा या स्थगित कर दिया जाएगा, इस पर 10 जून तक स्थिति साफ हो जाएगी। वहीं, सत्यापन कराए जाने की मांग पर अड़े अभ्यर्थी भी सोमवार को आयोग के सामने धरना देंगे। अभ्यर्थी बाकी विषयों का रिजल्ट जारी करने की भी मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन


आयोग की ओर से अब तक एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के सात विषयों का रिजल्ट घोषित किया जा चुका है। इन विषयों में चयनित 1300 से अधिक अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन होना है। सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही आयोग चयनित की नियुक्ति के लिए शासन को संस्तुति भेजेगा। एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद आयोग आगामी सभी भर्ती परीक्षाएं स्थगित कर चुका है। सत्यापन की प्रक्रिया तो सीधे एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा से जुड़ी है। ऐसे में 11 जून से सत्यापन की प्रक्रिया शुरू होगी या नहीं, इसे लेकर अभ्यर्थियों में उहापोह की स्थिति है।

आयोग ने इस मामले में अब तक कोई निर्णय नहीं लिया है। सोमवार को यूपीपीएससी का कार्यालय खुलने पर आयोग के पास निर्णय लेने के लिए केवल एक दिन का समय रह जाएगा। ऐसे में 10 जून को स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो जाएगी कि आयोग सत्यापन प्रक्रिया को लेकर क्या निर्णय लेता है। उधर, एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा समर्थक मोर्चा के संयोजक शेर सिंह का कहना है कि परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेखों की सत्यापन प्रक्रिया निर्धारित तिथि 11 जून से शुरू कराई जाए और आयोग बाकी विषयों का परिणाम भी जल्द घोषित करे। अभ्यर्थी इस मांग को लेकर सोमवार को आयोग में धरना-प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें